About the Poem
From the Womb to the Streets: We, Women — Are We Safe?
On 9 August 2024, at the news of the horrific tragedy at R. G. Kar Medical College and Hospital, Kolkata, I, too, cried as a father. Words emerged straight from my heart, carrying anguish, helplessness and an unsettling question about the safety and dignity of women.
First composed in Bengali on 8 September 2024, and subsequently expressed in Hindi, this poem traces a woman's journey from the mother's womb through childhood, adolescence, public spaces and the workplace—where fear continues to shadow her aspirations and independence.
Nirbhaya evokes the young woman whose brutal assault in Delhi shook the conscience of India. Tilottama and Abhaya became symbolic names associated with the R. G. Kar tragedy in Kolkata, representing a victim whose identity was protected and a woman whose courage and dignity must never be forgotten.
Through these names, the poem transcends individual tragedies and becomes a collective cry of women and a father's anguished appeal to society and government:
“From the womb to the streets, we women—are we truly safe?”
पेट से पथ तक, हम नारी : क्या हम हैं सुरक्षित?
रौनक (भूदेव) भट्टाचार्जी
पेट में भ्रूण-हत्या,
पथ में हम बनते निर्भया,
कार्यस्थल में हम कहलाते तिलोत्तमा या अभया।
प्रश्न है हमारे समाज और सरकार से—
हम नारी, क्या हम कहीं सुरक्षित?
जब अभिभावक हुए आमोद-प्रमोद से प्लावित,
मानव भ्रूण से मातृ गर्भ हुआ हर्ष-उल्लसित,
कुछ महीने तो रहा आनंद और अभय,
पर जैसे ही मालूम हुआ कन्या भ्रूण का आगमन,
संकुचित और भयभीत होने लगा मेरा मन,
क्या इस कन्या भ्रूण का होगा धरती में आगमन?
चोरी-छिपे मन में आया एक संशय और भय,
फिर मन ने किया प्रश्न हमारे समाज और सरकार से,
हम नारी, क्या हम कहीं सुरक्षित?
अब आई हमारे स्कूल–कॉलेज की बारी,
शुरू हुई अपने आँगन में चहलकदमी और किलकारी।
पर जैसे ही मैं थोड़ी बड़ी हुई,
लौट आया मेरे मन में वही… डर और भय।
समाज हमें बताने लगा—
कैसे कपड़े हमें पहनने हैं और कैसे नहीं।
और इसके बाद भी, किसी कोने में छुपा होता है दुष्ट चाचा या कपटी रक्षक,
जो मौका मिलते ही बन जाता है एक और भक्षक।
तब समाज केवल बोलता— “अरे, वो तो हमारा कोई नहीं।”
तभी तो मेरे मन में हमेशा बना रहता है वही डर और भय।
तो फिर मन ने प्रश्न किया हमारे समाज और सरकार से—
हम नारी, क्या हम कहीं सुरक्षित?
मैं और बड़ी हुई, समाज की मैं एक स्वावलंबी नारी हुई।
ऑटो, गाड़ी और बस में अकेले चलना शुरू किया,
पर मन में आया वही संशय—
कहीं बस या गाड़ी में कोई दुष्ट भैया या काका छुपा हुआ तो नहीं?
पथ और वाहन में फिर न मिले वो परिस्थिति—
निर्भया वाली भयावह छवि।
तभी तो चोरी-चुपके मन में लौट आया वही… डर और भय।
फिर मन ने किया प्रश्न—हमारे समाज और सरकार से:
“हम नारी, क्या कहीं सुरक्षित?”
अगली परछाईं आई मेरे कार्यस्थल।
मन में थी आत्मनिर्भर स्वावलंबी होने की आनंद-लहर।
सोचा— अब मैं अपने माता-पिता को खुद दे पाऊँगी खुशी और आश्रय।
पर फिर लौट आया वही— डर और भय।
कहाँ, किस कोने या मोड़ पर छुपा होगा वह मुखौटा वाला रक्षक,
जो मौका मिलते ही मुखौटा उतार हमारे परिवार के सपनों का बन जाएगा भक्षक।
तोड़ेगा हमारी कमर, दबा देगा हमारा गला।
मेरी आर्तनाद भरी चित्कार में भी रहेगा वह काला।
केवल नाम भर होंगे हमारे—तिलोत्तमा या अभया।
पर क्या लौटा पाएंगे हमारी प्राण अपने माँ-बाबा को कभी?
समाज केवल बोलेगा— “वो तो हमारा कोई नहीं।”
अगर हम इस दुराचार को रोके नहीं,
तो यह भय आपके-हमारे घर आने में अब देर नहीं।
फिर मन ने प्रश्न किया हमारे समाज और सरकार से—
“पेट से पथ, हम नारी: क्या कहीं सुरक्षित?”
“पेट से पथ, हम नारी: क्या हम कहीं सुरक्षित?”
***