खालिस प्रेम
---------–---
प्रेम कोई रिश्ता नहीं
न कोई नाम, न कोई पहचान
यह तो वह शून्य है
जहाँ “मैं” और “तुम”
धीरे-धीरे घुलकर
एक निःशब्द विस्तार बन जाते हैं।
यहाँ शब्दों की जरूरत नहीं
वादों की भी नहीं..
क्योंकि जहाँ भरोसा साँस बन जाए,
वहाँ वादों का कोई मूल्य नही।
प्रेम वहाँ है..
जहाँ मौन भी संवाद हो जाता है
चौबीस कैरेट सोने सा खालिस..
जिसमें मिलावट का प्रश्न ही नहीं
न अपेक्षा, न अधिकार
न पाने की बेचैनी, न खोने का भय..
बस होना…
और उस होने में
पूरा अस्तित्व पिघल जाना।
प्रेम में प्रेमी नहीं बचता
प्रेमिका भी नहीं..
बस एक धड़कन रह जाती है
जो किसी की नहीं होती
पर एक साथ धड़कती है।
एक पात्र…
जिसका नाम ही प्रेम है
जब तक “मैं” बचा है..
तब तक चाहत हो सकती है
आकर्षण हो सकता है
पर प्रेम नहीं....
प्रेम तो वह अग्नि है..
जिसमें अहंकार का अंतिम कण
भी राख हो जाता है।
यह समर्पण की कथा है
जहाँ हार ही विजय है
और खोना ही मिलना।
जहाँ मन की मनमर्जियाँ
स्वयं मौन हो जाती हैं
और चेतना एक बिंदु पर ठहर जाती है।
तुम रहो या न रहो..
प्रेम बना रहता है
क्योंकि प्रेम किसी व्यक्ति का नहीं
एक अवस्था का नाम है।
वह शाश्वत है
वह स्वतंत्र है
उसे किसी सहारे की जरूरत नहीं।
प्रेम बस प्रेम है...
अनंत, निर्विकार,
और पूर्ण...
सरोज पाटनी जैन
----------------
Pure Love
Love is not a relationship,
nor a name, nor an identity.
It is that sacred emptiness
where “I” and “you”
slowly dissolve
into a silent vastness.
Here, words are unnecessary,
promises too…
because where trust itself becomes breath,
promises lose all meaning.
Love exists there…
where even silence turns into conversation,
pure like twenty-four carat gold,
where the question of impurity never arises.
No expectations, no possession,
no restlessness to gain, no fear of losing…
just being…
and in that being,
the entire existence melting away.
In love, the lover no longer remains,
nor the beloved…
only a heartbeat survives,
belonging to no one,
yet beating as one.
A person…
whose very name is love.
As long as “I” still exists,
there may be desire,
there may be attraction,
but not love…
Love is that fire…
in which even the last particle of ego
turns to ashes.
It is the tale of surrender,
where defeat itself is victory,
and losing becomes finding.
Where the whims of the mind
fall silent on their own,
and consciousness comes to rest
at a single point.
Whether you remain or not…
love continues to exist,
because love does not belong to a person;
it is the name of a state of being.
It is eternal,
it is free,
it needs no support to survive.
Love is simply love…
infinite, untouched,
and complete…
— Saroj Patni Jain